छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची, दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर को कमान

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई शहर का नेतृत्व मुकेश चंद्राकर के हाथों में

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 41 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। भिलाई शहर का अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर बनाए गए हैं, जबकि दुर्ग शहर से पूर्व मेयर धीरज बाकलीवाल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दुर्ग ग्रामीण की कमान राकेश ठाकुर को सौंपी गई है।
बेमेतरा जिले के अध्यक्ष के रूप में आशीष छाबड़ा को जिम्मेदारी दी गई है। रायपुर शहर के पूर्व पार्षद कुमार मेनन को जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। ग्रामीण रायपुर के जिला अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र पप्पू बंजारे को नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस ने इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी को गति देने का प्रयास किया है। नई सूची में शामिल अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने, जनसंपर्क मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर पार्टी की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने का कार्यभार सौंपा गया है।

Share This Article