छत्तीसगढ़ कराते टीम का गठन, अध्यक्ष बने डी. रमेश

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। इस्पात क्लब, सेक्टर–5 में इंटरनेशनल इंडिया के बैनर तले छत्तीसगढ़ प्रदेश कराते टीम के गठन के लिए बैठक की गई। संचालन इंडिया चीफ शिहान भारत शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हुआ। बैठक में अध्यक्ष के रूप में डी. रमेश को चुना गया। इस दौश्रान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, प्रशिक्षकों और कराते पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

छत्तीसगढ़ कराते टीम और कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जी. अमर एवं हर्षा साहू, सचिव मुरली सिंह भारद्वाज, कोषाध्यक्ष खेतरो महानंद और सह सचिव कमल पूजन एवं शशांक गुप्ता को चुना गया। बैठक के दौरान शिहान भारत शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कराते खेल को और अधिक संगठित और मजबूत बनाने के लिए निर्धारित कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, आत्मरक्षा और अनुशासन आधारित प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए टीम तैयार करने पर विशेष जोर दिया। नई प्रतिभाओं की खोज और उन्हें अवसर प्रदान करने को भी प्राथमिकता देने पर निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने नवगठित टीम को सराहा गया। उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ कराते टीम राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।

Share This Article