युवक-युवती परिचय सत्र में रही उत्साहपूर्ण भागीदारी
महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति रही उल्लेखनीय
समिति और महिला मंडल के समन्वय से आयोजन सफल, स्मरणीय बना सामाजिक सौहार्द का यह कार्यक्रम
भिलाई, चौरसिया समाज कल्याण एवं विकास समिति, भिलाई नगर द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन, युवक-युवती परिचय एवं पारिवारिक मिलन समारोह गजानन मंदिर, हुडको, भिलाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रायपुर, राजनांदगांव, अभनपुर, डोंडी-लोहारा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु—चौरसिया, बरई, पंसारी, तंबोली, महोबिया, थवाईत कुमरावत, जायसवाल एवं मंडल समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के बड़े भाई व कांग्रेस कमेटी के सचिव भ्राता धर्मेन्द्र यादव रहे। उनका स्वागत समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार चौरसिया द्वारा पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण, शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इसी अवसर पर चौरसिया समाज भिलाई की वार्षिक पत्रिका “शहनाई-2026” का विमोचन प्रधान संपादक एस.के. चौरसिया की उपस्थिति में किया गया। मंच पर महिला समिति की प्रभारी रीता चौरसिया, संरक्षक डॉली मुंशी चौरसिया, अध्यक्ष ज्योति गुप्ता चौरसिया, संरक्षक स्वर्णलता चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष आभा चौरसिया, महासचिव गीता चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया एवं रामदयाल चौरसिया, उपाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया, हरिप्रसाद चौरसिया, महासचिव उमेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार चौरसिया (जामुल), किशोर कुमार चौरसिया, सचिव दीपक चौरसिया (नेहरू नगर), राजेश चौरसिया (सेक्टर-1), अनिल चौरसिया (बोरसी-दुर्ग), देवेश चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष जय राम चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर समाज भवन निर्माण हेतु सहायता राशि की स्वीकृति संबंधी मांग पत्र अतिथि को सौंपा गया, जिस पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन गीता चौरसिया एवं पूर्वी चौरसिया ने किया। राजेश कुमार चौरसिया (आर्किटेक्ट इंजीनियर), रवि शंकर चौरसिया तथा डॉली मुंशी चौरसिया द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने वातावरण को उत्साह से भर दिया। रायपुर से चौरसिया वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक वीरेंद्र चौरसिया, अध्यक्ष संदीप चौरसिया, महिला समिति अध्यक्ष गीता चौरसिया, संरक्षक राजेश चौरसिया, बृजेश चौरसिया, लक्ष्मण चौरसिया एवं सुशील चौरसिया ने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्रजीत सिंह (जन कल्याण समिति अध्यक्ष) का भी सम्मान किया गया।
ड्राइंग प्रतियोगिता में ओमकेश्वर मोदी प्रथम
युवक-युवती परिचय सत्र में आपसी परिचय हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। बच्चों की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में ओम-केश्वर मोदी चौरसिया प्रथम, मानस चौरसिया द्वितीय, सूर्यांश चौरसिया तृतीय तथा आराध्या चौरसिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। लकी ड्रॉ में गीता चौरसिया प्रथम, मधु चौरसिया द्वितीय एवं सुजीत चौरसिया तृतीय विजेता रहे। क्विज प्रतियोगिता और रोचक प्रश्नों के माध्यम से उपस्थितजनों का मनोरंजन किया गया। वरिष्ठ, सेवानिवृत्त सदस्यों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का मोमेंटो व उपहार देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में लिरधन प्रसाद चौरसिया, विनोद चौरसिया, दीपक चौरसिया (कोहका), अरुण चौरसिया सहित समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। चौरसिया समाज कल्याण एवं विकास समिति, भिलाई नगर तथा चौरसिया महिला समिति, भिलाई के परस्पर सहयोग और समन्वय से यह आयोजन अत्यंत सफल, मनोरंजक एवं स्मरणीय बना।



