चैतन्य (बिट्टू) बघेल को मिली जमानत, कांग्रेस जनों में खुशी की लहर

Editor
By Editor 2 Min Read

रायपुर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य (बिट्टू) बघेल को न्यायालय द्वारा जमानत प्रदान किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है। जमानत मिलने के बाद चैतन्य (बिट्टू) बघेल के केंद्रीय जेल, रायपुर से बाहर आएंगे। इस अवसर को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक विश्वास की जीत के रूप में बताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि न्यायालय के इस निर्णय से न्यायिक प्रक्रिया में आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।

कांग्रेस संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर पर अपने नेता भूपेश बघेल के साथ एकजुटता, समर्थन और सम्मान व्यक्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहें। पार्टी नेताओं ने इसे संगठनात्मक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

जानकारी के अनुसार, चैतन्य (बिट्टू) बघेल के केंद्रीय जेल से बाहर आने के समय बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहेंगे। इसके लिए शनिवार को दोपहर 11 बजे, केंद्रीय जेल रायपुर (जेल रोड, डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के सामने, पंडरी) को निर्धारित स्थान रखा गया है।
कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से समय का विशेष ध्यान रखने और अपने-अपने साधनों से पहुंचने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामय और अनुशासित ढंग से संपन्न हो सके।कांग्रेसजनों ने इसे एकजुटता का प्रतीक बताते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया है।

Share This Article