जेल में ही मनानी पड़ेगी दीवाली, चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड बढ़ी

Editor
By Editor 1 Min Read

रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित 3,200 करोड़ रुपये के शराब (आबकारी) घोटाले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल को अब जेल में ही दीवाली मनानी पड़ेगी। रायपुर की ACB/EOW की विशेष अदालत ने उनकी न्यायिक रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ा दी है, जो अब 29 अक्टूबर 2025 तक रहेगी।

चैतन्य बघेल वर्तमान में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद हैं। मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा आज अदालत में चालान पेश किया जाएगा। इस दौरान बघेल को जेल से अदालत लाया जा सकता है।

EOW की ओर से आरोप है कि बघेल की संलिप्तता प्रदेश में हुए बड़े शराब घोटाले में है, जिसमें कथित रूप से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया। ACB/EOW ने इस घोटाले की जांच में कई अन्य बड़े चेहरों को भी रडार पर लिया है।

अगली सुनवाई और जांच से जुड़ी गतिविधियों पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं।

Share This Article