भिलाई के इंजीनियर का ट्रैक पर मिला शव, साथ रहने वाली युवती की हत्या

Editor
By Editor 2 Min Read

गुरुग्राम में हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका, परिवार बोला- निष्पक्ष जांच हो

भिलाई, भिलाई-3 थाना क्षेत्र की विश्व बैंक कॉलोनी निवासी एआई इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक का श्रेष्ठ मलिक शव हरियाणा के गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला है। गुरुग्राम जीआरपी पुलिस के अनुसार,

प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का लग रहा है। शव के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान हुई। इधर, गुरुग्राम पुलिस की जांच में सामने आया कि श्रेष्ठ के साथ पीजी में रहने वाली एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। युवती उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली थी और गुरुग्राम की एक बड़ी कंपनी में श्रेष्ठ के साथ ही नौकरी करती थी। दोनों अलग-अलग पीजी में रहते थे, लेकिन तीन दिन पहले ही युवती ने सेक्टर-57 स्थित अपना कमरा छोड़कर सेक्टर-55 में श्रेष्ठ के साथ शिफ्ट किया था।

रविवार को युवती के परिजनों ने सेक्टर-56 थाना पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी फोन नहीं उठा रही है। पुलिस सेक्टर-55 स्थित कमरे में पहुंची तो युवती का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस के अनुसार, उसकी हत्या चाकू से कई वार कर की गई थी। जांच में शव

करीब एक दिन पुराना बताया गया है। पता चला कि घटना के बाद से श्रेष्ठ लापता था। इसी बीच जानकारी मिली कि शनिवार को जीआरपी ने रेलवे ट्रैक से उसका शव बरामद किया था। फिलहाल सेक्टर-55 थाना पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों मामलों की जांच कर रही है। अभी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

वहीं, गुरुग्राम पहुंचे श्रेष्ठ के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि रविवार को श्रेष्ठ ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि एक लड़की उसे धमकी देकर गई है। परिजनों का दावा है कि श्रेष्ठ सीधा-सादा लड़का था और वह किसी की हत्या नहीं कर सकता।

Link : https://shricgnewscreator.com/body-of-bhilai-engineer-found-on-tracks-woman-he-lived-with-murdered/

Share This Article