रायपुर, सोमवार को राजधानी रायपुर में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हो गए। पांच सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। कुछ स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस के अनुसार तेलीबांधा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मंदिर हसौद निवासी सोनू पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। वही बूढ़ापारा में सड़क पर आयल गिरे होने से बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क साफ कराई। इसके अलावा पचपेड़ी नाका, एमएलए रेस्ट हाउस और राजेंद्र नगर चौक के पास भी वाहन टकरा गए। चार से पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में भी एक ट्रक ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जारी है।
वहीं एक अन्य घटना नया रायपुर क्षेत्र में हुई। जहां देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनामें कार चला रहे एक प्राइवेट अस्पताल का डाॅक्टर घायल हो गया।


