भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला के मार्गदर्शन में चरोदा मंडल में मंडल अध्यक्ष ए गौरीशंकर के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सुबह 6: 30 बजे से 7:30 बजे तक वार्ड क्रमांक 29 जोन 3 में गणेश पंडाल में किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से जिला के उपाध्यक्ष कार्यक्रम के प्रभारी राम उपकार तिवारी उपस्थित रहे, मंडल के अध्यक्ष ए गौरी शंकर, उप नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद चंद्र प्रकाश पांडे कार्यक्रम के आयोजक वेद प्रकाश पांडे, नारायण रेड्डी, योग शिक्षक श्रीनिवास राव एवं रोम नाथ वर्मा, सौमिक दत्ता, प्रणव तिवारी, अशोक राज, प्रमिला टांडी पुष्पलता मंडपे रेखा साहू और अन्य चरोदा के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में योग संपन्न हुआ



