भिलाई। नूतन चौक कोसरिया यादव समाज भवन भिलाई -3 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से भिलाई -3 भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

वरिष्ठ कार्यकर्ता रवि नाहर ने संबोधन में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारो को लेकर चलने का संदेश दिया। धनेश्वरी साहू ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए सभीकार्यकर्ताओं को संबोधित किया। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तेजेश पाल ने जन्मजयंती में सभी वार्डो में रक्तदान शिविर लगाने का संकल्प लिया। पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता वर्मा ने डॉ श्यामा प्रकाश मुखर्जी को याद करते हुए बताया कि आज पौधारोपण अधिक से अधिक करे ताकि समाज को सशक्त बनाया जाए। मंडल अध्यक्ष वरूण यादव द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। आभार समापन अजय साहू ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीर अग्रवाल, महेंद्र साहू सम्यक तिवारी, दीप पटेल, रीना चंद्राकर, पुष्पराज सिंह, आकाश यादव, पुस्कर चंद्राकर सहित अन्य कार्यकर्ता रहे।