मंगलवार को मालगाड़ी से कोरबा लोकल ट्रेन टकरा गई
बिलासपुर, बिलासपुर रेल मंडल के गतौरा और लालखदान स्टेशन के बीच मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हुआ। GTW–BSP अप लाइन (किमी 714/11-13) पर खड़ी मालगाड़ी से कोरबा लोकल ट्रेन टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोकल ट्रेन के कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यात्रियों और परिजनों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
हेल्पलाइन नंबर:
बिलासपुर: 7777857335, 7869953330
चांपा: 8085956528
रायगढ़: 9752485600
पेंड्रा रोड: 8294730162
कोरबा: 7869953330
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूरी तत्परता और समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है।


