बिग ब्रेकिंग, व्यवहार न्यायालय के बाबु ने की खुदकुशी

Editor
By Editor 0 Min Read

अपडेट

भिलाई। व्यवहार न्यायालय भिलाई 3 के बाबू ने मंगलवार को कोर्ट रूम में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बाबू का नाम सोमनाथ ठाकुर 46 वर्ष निवासी पाटन बताया जाता है। वह फिलहाल भिलाई 3 में ही रहता था। घटना की जानकारी आज सुबह न्यायालय के कर्मचारियों के पहुंचने के बाद हुई। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। भिलाई 3 पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बताया जाता है कि वह घर से टिफिन लेकर सुबह डृयूटी पर आया था। इसके बाद अचानक क्या हुआ और उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया।
मृतक के द्वारा सुसाइड नोट छोड़े जाने की भी चर्चा है परंतु पुलिस द्वारा अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है।

मृतक सोमनाथ ठाकुर
Share This Article