बिग ब्रेकिंग, भिलाई 3 में फिर सड़क हादसा, महिला की मौत

Editor
By Editor 2 Min Read

चौपट यातायात व्यवस्था, वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं, नहीं थम रहा सड़क दुर्घटना का सिलसिला

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार दोपहर सिरसा गेट चौक के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में महिला और मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। मृतका का नाम अनीता दुबे तथा बच्ची का नाम सोना दुबे बताया जा रहा है। परिवार पदमनाभपुर, दुर्ग का निवासी बताया जा रहा है। दंपत्ति दोपहिया क्रमांक सीजी 07 एन 5190 पर सवार थे।

जानकारी के अनुसार दुर्ग–रायपुर नेशनल हाईवे पर सिरसा गेट से दुर्ग की ओर जाने वाले मार्ग में जेके टायर के सामने यह हादसा हुआ। बाइक पर पति-पत्नी और उनकी करीब दो वर्षीय बच्ची सवार थे। परिवार रायपुर से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक से भी टक्कर हो गई। महिला का सिर ट्रक से टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हुई और उसने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान अनीता दुबे तथा बच्ची की पहचान सोना दुबे के रूप में हुई है। परिवार पदमनाभपुर, दुर्ग का निवासी बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसे अपेक्षाकृत कम चोटें आईं, लेकिन पत्नी और बच्ची की मौत से वह सदमे में है। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है तथा फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में यह पांचवीं-छठी बड़ी सड़क दुर्घटना है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती वाहन गति, लापरवाही और जागरूकता के अभाव के कारण हादसों का सिलसिला रुक नहीं पा रहा है।

वीडियो
वीडियो
Share This Article