सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें

Editor
By Editor 1 Min Read

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने छात्राओं को किया साइकिल प्रदान

दुर्ग। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथखोज में सत्र 2025-26 के अध्ययनरत छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल का वितरण विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के करकमलों से 6 नवंबर 2025 को किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विधायक के स्वागत में गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विधायक कोर्सेवाड़ा ने ग्राम के गणमान्य नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्राचार्य के. एस. जायसवाल, समस्त स्टाफ, एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष सुरजीत वर्मा, राकेश बंछोर, ठामेश्वरी साहू (पार्षद), सुकालूराम मडहरिया, वरुण यादव (मंडल अध्यक्ष, बीजेपी), विपिन चन्द्राकर (सांसद प्रतिनिधि), श्यामसुंदर जायसवाल (महामंत्री), मुकेश अग्रवाल, फिरोज फारूकी, सतीश साहू (विधायक प्रतिनिधि), सुरेन्द्र श्रीवास्तव, बहलराम साहू, भीखू बंछोर एवं पालकगण उपस्थित रहे।

Share This Article