महायज्ञ 11 फरवरी से प्रारंभ होगा, इसके लिए बुधवार को भूमि पूजन आचार्य सचिन शर्मा द्वारा विधिपूर्वक सम्पन्न कराया गया
भिलाई, देवबलौदा। प्राचीन शिव मंदिर, देवबलौदा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आगामी रूद्र महायज्ञ के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह महायज्ञ 11 फरवरी से प्रारंभ होगा। इसके लिए बुधवार को भूमि पूजन आचार्य सचिन शर्मा द्वारा विधिपूर्वक सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर ग्रामवासी और समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष रोहित यादव, उपाध्यक्ष कोमल चंद साहू, कोषाध्यक्ष मुकेश साहू, सचिव डिकेश वर्मा, महामंत्री रवि सेन, इंद्र पटेल, ललित वर्मा, मीडिया प्रभारी भीषम चंद साहू, रुपेश पाल, पन्ना लाल साहू एवं गजेंद्र चौहान भी मौजूद थे। सभी उपस्थित जनों ने रूद्र महायज्ञ के आयोजन को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद और सहयोग देने का संकल्प लिया।
आचार्य सचिन शर्मा ने इस अवसर पर आयोजन की धार्मिक महत्ता और शिवजी की आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्रामीण जनों ने इस आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त किया और कहा कि यह महायज्ञ क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को और प्रबल करेगा।


