भिलाई के रूआबांधा निवासी मुकेश गुप्ता (26) की ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर डूबने से मौत हो गई। हादसा 27 जुलाई को हुआ, जब वह भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद समुद्र में नहाने गया था। नहाते समय अचानक आई तेज लहरें उसे खींच ले गईं, जिससे वह डूब गया। तट रक्षक दल ने तत्काल कार्रवाई कर शव को बाहर निकाला।
मुकेश रिसाली नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-3 का निवासी था और अपने साथियों के साथ पुरी गया था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने युवक की असमय मौत पर गहरा शोक जताया है।


