भिलाई–चरोदा आंध्र कलिंगा समाज का भव्य मिलन समारोह संपन्न

Editor
By Editor 4 Min Read

प्रदेश अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व में सफल आयोजन, अतिथियों ने की सराहना

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आत्मीय वातावरण में समाज जनों का हुआ पारस्परिक परिचय

भिलाई, चरोदा, समाज बंधुओं के पारस्परिक मिलन, परिचय और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भिलाई–चरोदा आंध्र कलिंगा समाज द्वारा एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें समाज के प्रतिभाशाली गायकों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं प्रबुद्ध जनों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर किया गया। आयोजन स्थल पर समाजजनों के लिए सुस्वादु भोजन व्यवस्था भी की गई थी।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में अहिवारा के विकास पुरुष  डोमन लाल कोर्सेवाडा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, आंध्र प्रदेश के विधायक कोना रवि कुमार, कलिंगा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. सूर्यम, डी सन्यासी राव,  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  शशिकांत बघेल, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू,  जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक,  जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू  आदि ने अपनी गरिमामय  उपस्थिति प्रदान की इस अवसर पर कोर्सेवाडा ने समाज की उपस्थिति को देखकर अपनी खुशी जाहिर की एवं कहा  की समाज के बुलावे पर आधी रात को भी उपस्थित हो जाएंगे विधायक  कोना रवि कुमार कलिंगा समाज एकजुट होने एवं भव्य कार्यक्रम को लेकर हर्ष व्यक्त किया एवं इसी प्रकार के आयोजन करने पर अपने आने की सहमति प्रदान की विधायक ललित चंद्राकर ने समाज का धन्यवाद किया एवं बधाई दी ।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों में एन. चंद्र राव, जी .भास्कर राव, बी. श्रीनिवास राव, सुरेश राव, एस. कालिदास राव, एम. कृष्णा राव, के वेंकट राव, डी वेणुगोपाल राव, एच प्रसाद राव, रायपुर से हिमगिरी, जगदीश, रमेश, बिलासपुर से रामू , भिलाई नगर से लिंगेश्वर,  एच . श्रीनिवास राव, एच ईश्वर राव,  एच नारायण राव,  टी कामेश्वर राव, सहित आदि उपस्थित हुए समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कलिंगा समाज की धरोहर एवं साझेदारी पर अपनी बात कही इसके साथ ही भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों में उपनेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, राजेश मौर्य, पूर्णिमा ठाकुर, पार्षद डी. शोभा रानी, परमजीत सिंह, जी रामा रेड्डी, प्रमिला टांडी, सरिता ठाकुर, पूनम श्रीवास्तव, रेखा साहू, रेचल मसी, कुसुम साहू, पी. वरलक्ष्मी, मिथलेश यादव, प्रसून कुमार बनर्जी, डी. वेंकट, वेद प्रकाश पांडे, नारायण राव, टी. रमन्ना कविता टांडी सहित हजारों की संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
अतिथियों एवं समाज जनों ने कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन के लिए प्रदेश अध्यक्ष ए. गौरीशंकर की भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह आयोजन समाज के वरिष्ठ एवं क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार टी. सूर्या राव (ब्यूरो प्रमुख, नईदुनिया)  के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कलिंगा समाज प्रदेश अध्यक्ष एव चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने स्वागत भाषण दिया एवं समाज, भाजपा पदाधिकारियों एवं सभी उपस्थित अतिथियों के प्रति सहभागिता एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Share This Article