बांग्ला रचनाकारों ने किया काव्य पाठ

Editor
By Editor 1 Min Read

बंगीय साहित्य संस्था का कॉफी विद साहित्यिक विचार-विमर्श अड्डा-114 संपन्न

भिलाई। ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में ‘कॉफी विथ साहित्यिक विचार-विमर्श अड्डा-114’ में बांग्ला रचनाकारों ने प्रस्तुति दी। स्मृति दत्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए काव्य पाठ में दुलाल समाद्दार, प्रकाश चंद्र मंडल, प्रदीप भट्टाचार्य, पल्लव चटर्जी, आलोक कुमार चंदा, ब्रजेश मल्लिक, वीरेंद्र नाथ सरकार, जीबोन हालदार, कृष्ण चंद्र रॉय, रवींद्रनाथ देवनाथ और रतन सरकार शामिल हुए। संचालन प्रकाशचंद्र मण्डल और आभार व्यक्त प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने किया।

उल्लेखनीय है कि बांग्ला भाषा, संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत को इस्पात नगरी में ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के माध्यम से साहित्यकारों ने जीवंत रखा है। इस संस्था की स्थापना 65 वर्ष पूर्व बांग्ला साहित्यकार स्व. शिव व्रत देवानजी और डॉ. भवानी प्रसाद मुखर्जी ने की थी। वर्तमान में संस्था में सभापति बांग्ला की सुप्रसिद्ध कवयित्री बानी चक्रवर्ती, उप सभापति स्मृति दत्त एवं दीपाली दासगुप्त और महासचिव शुभेंदु बागची, उप सचिव प्रकाश चंद्र मण्डल, शंकर रॉय,संरक्षक समरेंद्र विश्वास तथा कोषाध्यक्ष पल्लव चटर्जी हैं। संस्था के द्वारा बांग्ला भाषा में एक साहित्यिक पत्रिका ‘मध्यबलय’ का नियमित प्रकाशन किया जा रहा है, जिसके संपादक दुलाल समाद्दार हैं।

Share This Article