बच्चों को इनाम देकर मनाया बाबा सरकार का जन्मदिन

Editor
By Editor 2 Min Read

अकीदतमंदों ने काटा केक, दुआएं भी की गईं

भिलाई, सूफी संत  हजरत दाता बाबा भोला शफी शाह रहमतुल्लाह अलैह का जन्मदिन 13 मार्च को पूरे हिंदुस्तान के तमाम खानकाहों में मनाया गया। इसी कड़ी में भिलाई में नंदिनी एयरोड्रम के समीप स्थित खानकाह (आश्रम) में भी तमाम अकीदतमंद जुटे।

गौरतलब है कि हजरत दाता बाबा भोला शफ़ी शाह रहमतुल्लाह अलैह चिश्तिया साबिरिया अमजदिया, मुरादिया सिलसिले के अजीम बुजुर्ग है। जिनका मज़ारे अकदस उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील के मझौली राज मे छोटी गंडक नदी के किनारे मे मौजूद है। बाबा के चाहने वाले मुरीद दुनिया भर में फैले है। भिलाई खानकाह में बाबा सरकार के जन्मदिन पर 13 मार्च को तमाम रोजेदारों ने मिल कर अफ्तारी की। उसके बाद बाबा सरकार की गद्दी पर चादर पोशी कर फूलों की चादर पेश की गई। अकीदतमंदों ने मुर्शीद ए आज़म पढ़ा और शिजरा ख्वानी के बाद सलात व सलाम का नजराना पेश किया गया। यहां मौजूद सर्वधर्म के लोगों ने मिलकर बाबा सरकार के नाम से सैकड़ों की तादाद में केक काटे। जिसे मौजूद लोगों के बीच तबर्रूक के तौर पर तकसीम किया गया। इस दौरान खानकाह आये तमाम बच्चों को तोहफे दिए गए। आखिर में सभी लोगों ने लंगर में भागीदारी दी।

पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने में खादिम हसन अंसारी के साथ साबिर, आफताब हुसैन, प्रमोद कुट्टी, नासिर, परमानंद यादव, असलम, अफरोज, मोहम्मद फिरोज, शरफुद्दीन, सलाम, मोहम्मद शोएब, सागर, मुन्ना, गुड्डू अबरार रजा, पांडु रायगढ़ सहित अनेक लोगों की मौजूदगी रही। आखिर में हाजी एम एच सिद्दीकी ने सभी गुरु भाई-बहनों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article