भिलाई । सांगीतिक संस्था सुर संगीत संगम म्यूजिकल ग्रुप एवं आफीसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वावधान सावन के गीतों पर भव्य सांगीतिक सन्ध्या का आयोजन 28 जुलाई 2025 को प्रगति भवन सिविक सेंटर के आडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (खदान) भिलाई इस्पात संयंत्र श्री बिपिन कुमार गिरि थे , विशिष्ट अतिथि डॉ.एम रविन्द्रनाथ कार्यपालक निदेशक ( मेडिकल एवं हेल्थ सर्विसेज ) भिलाई इस्पात संयंत्र एवं श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर अध्यक्ष आफिसर्स एसोसिएशन बी एस पी, चेयरमैन सेफी थे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान पुष्प गुच्छ द्वारा आयोजक महेश कुमार विनोदिया एवं एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा किया गया। सभी कलाकारों का स्वागत मघु विनोदिया द्वारा पुष्प देकर किया गया तत्पश्चात प्रदेश और अंचल के प्रतिष्ठित सुरीले गायक एवं गायिकाओं दीपेंद्र हलधर, शांताराम वानखेड़े, जितेन्द्र टांडी, प्रकाश बेहरा, राकेश शुक्ला, रमेश घाटे, शिप्रा मंडल, प्रनोती गजभिए, गीता सोनी, मंजीता भारद्वाज, मधुरिमा रे, लीना दास, मीनल गोखले, रश्मि घाटे ने अपने सुमधुर गीतों से सभी दर्शकों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा गीतों की ऐसी समां बांधी कि पूरा वातावरण को संगीतमय हो गया। दर्शकों से खचाखच भरे हाल में कुल 29 सुपर हिट गीतों की प्रस्तुतियों दी गई एवं सभी दर्शकगण का मन मोह लिया और कार्यक्रम के अंत तक प्रोग्राम हाल दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था ।कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध उद्घोषिका एवं प्रोफेसर ज्योति धारकर द्वारा किया गया,अपने विशिष्ट अंदाज और प्रभावशाली ऐंकरिंग ने सभी सिंगरों एवं दर्शकों को बांधे रखा।

कार्यक्रम में प्रदेश और देश के सुप्रसिद्ध कलाकार प्रभंजय चतुर्वेदी, पी टी उल्लास कुमार, प्रसिद्ध तबला वादक शेगेकर,गजल गायक परन भाटिया, जगजीत सिंह भाटिया, आदि विशेष रूप से उपस्थित थे, विशिष्ट अतिथियों में नवभारत के ब्यूरो चीफ राजेंद्र सोनबाॅयर, परविंदर सिंह महासचिव आफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र एवं एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी गण, एवं राजेश धारकर, वाॅईस आफ छत्तीसगढ़ के संचालक अनिल बल्लेवार, जानकी प्रसाद, बी आर वर्मा, मनोहर लाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे, इसके अलावा भिलाई दुर्ग क्षेत्र के करीब २०० से अधिक संगीत प्रेमी प्रोग्राम के अंत तक उपस्थित थे। अंत में सभी कलाकारों दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार कार्यक्रम आयोजक महेश कुमार विनोदिया, सुर संगीत संगम म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर द्वारा किया गया।


