खेल भावना को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा APL सीज़न–4
भिलाई, अग्रवाल यूथ क्लब, भिलाई द्वारा आयोजित भव्य APL सीज़न–4 का आयोजन 18 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक पं. दीनदयाल मिनी स्टेडियम, न्यू खुर्सीपार, भिलाई में होने जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में इस टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोग्राम चेयरमैन निखिल अग्रवाल कर रहे हैं। वहीं प्रोग्राम डायरेक्टर्स के रूप में दीपक अग्रवाल, श्रीकांत अग्रवाल, सुषिल जैन और नितिन अग्रवाल आयोजन की व्यवस्थाओं को मजबूती दे रहे हैं।
AYC Executive Panel में सह-संस्थापक दिलीप अग्रवाल और अमित अग्रवाल, अध्यक्ष आशिष अग्रवाल, तथा सचिव मनीष अग्रवाल आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
इस सीज़न के टाइटल स्पॉन्सर सांखला ज्वेलर्स हैं, जबकि को-स्पॉन्सर्स के रूप में रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई और हाई-टेक पावर एंड स्टील लिमिटेड, रायपुर सहयोग कर रहे हैं।
टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है—
- प्रथम पुरस्कार: ₹61,000
- द्वितीय पुरस्कार: ₹31,000
- तृतीय पुरस्कार: ₹21,000
आयोजकों ने सभी AYC सदस्यों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस रोमांचक क्रिकेट महोत्सव को सफल बनाएं।
APL सीज़न–4 भिलाई में खेल की भावना और उत्साह को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाला सिद्ध होगा।


