भिलाई, सोमवार, भिलाई से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां होली त्यौहार के ठीक पहले एक बार फिर चाकू बाजी हुई है नमाज पढ़ कर वापस आ रहे नौशाद नाम कर युवक पर कुछ युवको ने चाकू से हमला कर दिया दरअसल नौशाद नमाज पढ़ने के बाद अपने घर की ओर जा रहा था तभी कैम्प 1 के पास नौशाद को कुछ युवकों ने रोक लिया रोक कर उसके साथ गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने लगे और नौशाद के ऊपर लाठी और डंडे से भी वार किया तभी एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और नौशाद के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे नौशाद घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा आसपास के लोगों ने घटना को देखा तो फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंची और नौशाद को सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है तो वही अब पुलिस चाकुबाजो की पतासाजी कर रही है ।


