सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने बच्चों को दिया प्रेरणादायी संदेश
भिलाई, जी केबिन चरोदा स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे.पी. श्याम (प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद स्कूल चरोदा) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कुमार साहू (समिति सलाहकार) ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में मधुमति नायक (व्याख्याता, स्वामी आत्मानंद स्कूल चरोदा), सीता साहू (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद भिलाई चरोदा) एवं सुजीत बघेल (समाजसेवी) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कबीर साहू, राजू वर्मा, श्रीकांत तिवारी, हीरा शंकर साहू (संगठन सचिव, मित्र सभा भिलाई), सूरज साहू (अध्यक्ष, रेड ड्रॉप), हरीश साहू (समिति कोषाध्यक्ष), महेश सोना, मनोज तांडी (उत्कल समाजसेवी), प्रेमलता चंद्राकर (पार्षद, वार्ड 16), गीता वर्मा, रीना चंद्राकर, अजय पाठक (शिक्षक), बीरेंद्र नागवंशी, हरेंद्र बघेल एवं डेरहा राम साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीता साहू द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत गीत मोनाली पाल एवं कविता पाटिल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर सीता साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। वहीं सुजीत बघेल ने कहा कि इस क्षेत्र से भी अनेक प्रतिभाशाली बच्चे निकलकर ऊँचे मुकाम तक पहुँच सकते हैं। कार्यक्रम को कबीर साहू, हीरा शंकर साहू एवं हरीश साहू ने भी संबोधित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ दीं। छत्तीसगढ़ महतारी गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने विशेष रूप से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा विभिन्न हिंदी फिल्मों के गीतों पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने खूब तालियाँ बटोरीं।
कार्यक्रम का संचालन दयादास साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्य मोनाली पाल द्वारा किया गया। बच्चों को नृत्य प्रशिक्षण दिव्या थापा, कविता पाटिल एवं किरण यादव द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में संतोषी नेताम, ईश्वरी यादव, टिकेश्वरी साहू, लता ठाकुर, सबरीना मिर्जा, सेसो बाग, कुमारी पाल, हिमांशु पाण्डे, रवि वर्मा, बीनू वर्मा, और पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के माता-पिता एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे आयोजन सफल एवं यादगार बन गया।


