बेकाबू कार ने चार वाहनों को मारी टक्कर, एक्टीवा सवार युवती बाल-बाल बची

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई-3 में टला बड़ा हादसा

भिलाई,  भिलाई-3 पुराने बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। दुर्ग से रायपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही आई-20 कार अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे उतर गई और सर्विस रोड पर खड़े व चल रहे चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टीवा सवार युवती बाल-बाल बच गई।

कार CG07 – 7302

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार क्रमांक सीजी 07 बीके 7302 दुर्ग से रायपुर की ओर जा रही थी। तेज गति के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार मुख्य सड़क से उतरकर सर्विस रोड पर दौड़ने लगी। इस दौरान कार ने पहले सर्विस रोड पर खड़ी कार सीजी 04 एमएच 7529 को टक्कर मारी। इसके बाद वहां से गुजर रही युवती की एक्टीवा सीजी 07 सीएम 8174 को चपेट में ले लिया। वहीं सड़क किनारे खड़े टीवीएस एक्सएल और एक बुलेट वाहन को भी टक्कर मार दी।

वीडियो

अचानक हुई इस घटना के समय सड़क पर अन्य वाहन नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आसपास मौजूद दुकानदारों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल युवती को संभाला और कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दूसरी कार करीब 50 मीटर दूर तक जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक तथा घायल युवती को अपने साथ ले गई। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article