भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन पर सामान्य कोच यात्रियों को राहत, हर रविवार सेवा जारी रखने का संकल्प
भिलाई, रविवार, 5 अप्रैल 2026, भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकार निभाते हुए श्री सांई नाथ जन सेवा समिति ने एक सराहनीय पहल की। समिति द्वारा भिलाई पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के सामान्य डिब्बों में यात्रा कर रहे यात्रियों को ठंडा पानी की बोतलों का वितरण किया गया, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली।
समिति के वरिष्ठजनों ने बताया कि गर्मी के मौसम में सामान्य कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य किया गया, ताकि यात्रियों को गर्मी से राहत मिल सके और उनकी यात्रा कुछ सहज हो।
इस दौरान समिति के पदाधिकारी और सदस्य स्वयं स्टेशन पर मौजूद रहे और यात्रियों को ठंडा पानी वितरित किया। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि वे गर्मी में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

समिति ने अन्य सामाजिक संगठनों से भी आग्रह किया कि वे आगे आकर इस तरह के सेवा कार्यों में भाग लें। समिति का कहना है कि जितनी अधिक संस्थाएं इस कार्य से जुड़ेंगी, उतना ही अधिक जरूरतमंद यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
इस सेवा कार्य में के. कामेश्वरी, डॉ. के. चिरंजीवुलु, के. उमाशंकर राव, एम. पापाराव, के. गणपति, दुर्योधन राव, सीएच. अप्पलस्वामी, जी. माधव राव, जे.डी. खान, गोपाल यादव, श्रीनू चरोदा, जी. जगन्नाथ राव, के. कृष्णा मूर्ति, कृष्णा मूर्ति, बबलू, आर. बालराजू, यू. अनिल कुमार सहित अन्य सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।
यात्रियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। समिति ने संकल्प लिया है कि वह आगे भी ऐसे सेवा कार्य लगातार करती रहेगी और प्रत्येक रविवार को रेलवे स्टेशन पर ठंडा पानी वितरण का कार्यक्रम जारी रखा जाएगा।


