भिलाई। अगर आप ग्रेजुएशन के बाद ऐसा कोर्स करना चाहते हैं, जो तेजी से रोजगार दिला सके, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) ने फायर सेफ्टी जैसे हाई डिमांड प्रोफेशनल कोर्स की शुरुआत कर दी है। यह राज्य का पहला सरकारी संस्थान बन गया है, जहां अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और अनुभवी फैकल्टी के साथ फायर सेफ्टी की पढ़ाई कराई जा रही है।
अब तक सिर्फ प्राइवेट में था उपलब्ध
फायर सेफ्टी कोर्स पहले सिर्फ निजी संस्थानों में ही संचालित होते थे, लेकिन अब CSVTU के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) में यह कोर्स सरकारी स्तर पर उपलब्ध है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में फायर सेफ्टी से जुड़े दो प्रमुख कोर्स – डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा – के लिए एडमिशन प्रक्रिया चालू है।
जानिए कोर्स और फीस डिटेल
- डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल फायर सेफ्टी
- अवधि: 3 वर्ष (6 सेमेस्टर)
- फीस: ₹20,000 प्रति सेमेस्टर (कुल ₹1,20,000)
- योग्यता: 10वीं या 12वीं पास
- सीटें उपलब्ध: लगभग 50
- पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल फायर सेफ्टी मैनेजमेंट
- अवधि: 1 वर्ष (2 सेमेस्टर)
- फीस: ₹30,000 प्रति सेमेस्टर (कुल ₹60,000)
- योग्यता: बीटेक या बीएससी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स)
- सीटें उपलब्ध: 17
नौकरी की गारंटी, इंडस्ट्री में भारी डिमांड
केंद्र सरकार द्वारा फायर एंड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति सभी इंडस्ट्रीज में अनिवार्य कर दिए जाने के बाद इस क्षेत्र में करियर की संभावनाएं तेजी से बढ़ी हैं। छत्तीसगढ़ समेत देशभर की कंपनियों में फायर सेफ्टी एक्सपर्ट की भारी मांग है। कोर्स इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के तुरंत बाद नौकरी मिल सके।
कोर्स में क्या मिलेगा खास?
- थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज
- इंडस्ट्री एक्सपर्ट और अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन
- फील्ड विजिट और प्रोजेक्ट वर्क
- आधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा
आवेदन प्रक्रिया और आयु सीमा
फिलहाल प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है और खास बात यह है कि इन कोर्स में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है। इच्छुक छात्र CSVTU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
छात्रों का बढ़ रहा रुझान
डिप्लोमा कोर्स में अब तक छात्रों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और पीजी डिप्लोमा में भी आवेदन तेजी से हो रहे हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को ऐसे स्किल्स देना है, जिससे वे तुरंत रोजगार योग्य बन सकें।
अगर आप भी एक सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्ण और प्रोफेशनल करियर की तलाश में हैं, तो CSVTU का यह फायर सेफ्टी कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।


