अवैध संचालित क्रिकेट कोर्ट की होगी कार्रवाई

Editor
By Editor 1 Min Read

निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक-2 वैशाली नगर अंतर्गत निर्माणाधीन डोम शेड, दशहरा ग्राउंड क्रिकेट कोर्ट, अशोक वाटिका सहित शासकीय स्कूल का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।


निगम आयुक्त द्वारा कालीबाड़ी मंदिर परिसर में निर्माणाधीन डोम शेड का निरीक्षण कर कार्य समय सीमा एवं गुणवत्ता युक्त कराने उप अभियंता अर्पित बंजारे को निर्देशित किए हैं। वैशाली नगर में दशहरा ग्राउण्ड (कोर्ट) का अवलोकन किए, क्रिकेट कोच द्वारा निगम से बिना अनुमति क्रिकेट कोर्ट का निर्माण किया गया है, निगम से बिना स्वीकृति निर्माण हेतु जोन आयुक्त ऐशा लहरे को कार्रवाई हेतु निर्देशित किए हैं। महादेव कालोनी में अशोक वाटिका उद्यान का अवलोकन कर उद्यान के अंदर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निर्माण करने हेतु निर्देशित किए है। आयुक्त ने हाउसिंग बोर्ड स्थित हायर सेकण्ड्री स्कूल का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार कमरा निर्माण के प्रस्ताव हेतु उप अभियंता को निर्देशित किये हैं।


निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे उपस्थित रहे।

Share This Article