दुर्ग जिले की नेवई पुलिस ने 17 दिसंबर 2025 को हुई ज्वेलरी दुकान चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संगीता कोठारी (31, ग्राम खोला, थाना आर जामगांव) को गिरफ्तार किया। घटना कृष्णा टाकिज रोड, रिसाली स्थित उपहार ज्वेलर्स की दुकान में हुई थी। प्रार्थी सुजल जैन ने बताया कि दोपहर लगभग 01:00 बजे एक महिला सोने का टाप्स देखने के लिए आई। जैसे ही प्रार्थी केल्कुलेटर लेने के लिए पीछे मुड़ा, महिला ने एक जोड़ी सोने के टाप्स (करीब 4 ग्राम, मूल्य लगभग 45,000 रुपये) छुपाकर ले लिया और ‘आ रही हूं’ कहकर चली गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान संगीता कोठारी को चोरी किए गए टाप्स बेचने की सूचना मिली। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बैगनी रंग की स्कूटी क्र. CG 07 B V 6149 और चोरी किए गए सोने के टाप्स बरामद किए।
इस कार्यवाही में थाना नेवई के प्रभारी उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, उनि सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक महावीर साहू, आरक्षक रवि बिसाई और म.आर. कीर्ति साहू की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध क्रमांक 412/2025, धारा 303 बीएनएस के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने मामले में स्पष्ट किया कि त्वरित और सतर्क कार्रवाई से ऐसे अपराधों पर नियंत्रण रखा जा रहा है और जनता से सहयोग की अपील की गई है।


