दुर्ग के स्कूल में तंत्र-मंत्र का अंदेशा
भिलाई। दुर्ग शहर के केलाबाड़ी स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला और गोबर-मिट्टी से बनाए गए निशानों के कारण तंत्र-मंत्र की आशंका भी जताई जा रही है। इतना ही नहीं असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी का मामला सामने आया है। घटना 14-15 फरवरी की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार केलाबाड़ी स्थित प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला और बालवाड़ी एक ही परिसर में संचालित हैं। 24 जनवरी को स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाए जाने की घटना सामने आई थी। क्लास रूम के बाहर चुनरी और माला रखकर गोबर-मिट्टी से विशेष प्रकार के निशान बनाए गए थे। शिक्षकों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी पुलिस में शिकायत की जा चुकी है। स्कूल परिसर में कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित हैं।
जानकारी के अनुसार केलाबाड़ी स्थित प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला और बालवाड़ी एक ही परिसर में संचालित हैं। 24 जनवरी को स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाए जाने की घटना सामने आई थी। क्लास रूम के बाहर चुनरी और माला रखकर गोबर-मिट्टी से विशेष प्रकार के निशान बनाए गए थे। शिक्षकों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी पुलिस में शिकायत की जा चुकी है। स्कूल परिसर में कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित हैं।
प्राथमिक शाला में 41, पूर्व माध्यमिक शाला में 45 तथा बालवाड़ी में 10 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस घटना से छात्रों और अभिभावकों में भय और आक्रोश का माहौल है। इधर असामाजिक तत्वों ने स्कूल की बाउंड्रीवाल तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और क्लास रूम में रखी टेबल-कुर्सियों में तोड़फोड़ कर कुछ को आग के हवाले कर दिया। स्कूल की लाइब्रेरी में रखी पिछले सत्र की पुस्तकें, पुराने प्रश्नपत्र तथा कुछ महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों को भी फाड़कर परिसर में फेंक दिया गया और कुछ को जला दिया गया। क्लासरूम में लगे पंखे और लाइट भी तोड़ दिए गए हैं। घटना के बाद कई दस्तावेज और कागजात स्कूल परिसर में बिखरे पड़े मिले। मामले की शिकायत पद्मनाभपुर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


