थाने से निकलते गाने पर बनाई रील, पुलिस ने बनाया मुर्गा, मंगवाई माफी

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, 17 महीने तक जेल में रहने के बाद जैसे ही एक युवक जमानत पर बाहर आया, उसने अपनी “आजादी” को सेलिब्रेट करने का अलग ही तरीका चुना। उतई थाने से बाहर निकलते ही उसने मोबाइल कैमरा ऑन किया और भोजपुरी गाने “आज जेल, कल बेल, परसो फिर वही खेल” पर रील बना डाली।

वीडियो

रील में उसका अंदाज़ ऐसा था जैसे वो किसी फिल्म का हीरो हो—बेखौफ, स्टाइलिश और सिस्टम को खुली चुनौती देता हुआ। फिर क्या था, वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल होने लगा।
लेकिन ये “हीरोगिरी” ज्यादा देर तक नहीं चल पाई। वीडियो पुलिस तक पहुंचा और फिर शुरू हुआ असली “सीन”।
उतई पुलिस ने तुरंत उसे दोबारा थाने बुलाया। यहां उसका सारा रौब उतर गया। पुलिस ने उसे उठक-बैठक लगवाई, मुर्गा बनाया और सख्त चेतावनी दी कि कानून का मज़ाक उड़ाना महंगा पड़ सकता है।
जो शख्स खुद को रील में “दबंग” दिखा रहा था, वही कुछ ही देर बाद थाने में सजा काटता नजर आया।

Share This Article