मोदी और एप्स्टिन संबंधी एक सोशल मीडिया पोस्ट मात्र से पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी भेजे गए दिल्ली तिहाड़ जेल

Editor
By Editor 2 Min Read

देश में तानाशाही का माहौल है, अभिव्यक्ति की आजादी खत्म हो चुकी है : सुबोध हरितवाल

भिलाई, पीसीसी महामंत्री सुबोध हरितवाल ने बताया कि ऐप्सटिन फाइल्स से संबंधित एक पोस्ट करने पर छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री  विनोद तिवारी को मोदी सरकार के पुलिसिया गुंडों ने गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया ।

सुबोध हरितवाल ने बताया कि  विनोद तिवारी पर सिर्फ इतना सा आरोप है कि उन्होंने अपनी अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल करते हुए विश्व भर में मोदी और एप्स्टिन के कारण हो रही देश की बदनामी पर एक सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया और नतीजतन  विनोद तिवारी पर दिल्ली में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और कल जब वे अपने पिताजी के अंतिम पिंड दान करने अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गए हुए थे तब उन्हें वहां से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए रातों रात दिल्ली लाकर आज पटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली में पेश किया जहा न्यायालय ने उन्हें तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया है ।

विनोद तिवारी पर बीएनएस की धारा 336 (4) , 356 और 353 (1) के तहत आईटी एक्ट का मामला बनाकर अपराध दर्ज किया गया है।

सुबोध हरितवाल ने कहा कि  विनोद तिवारी पर अपराध दर्ज कर ये कहा गया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है, पर इसके उलट हमारा मानना है कि एप्स्टिन फाइल्स में नाम आने मात्र से हमारे देश की छवि पूरे विश्व में धूमिल हुई है जिसका कारण सिर्फ नरेंद्र मोदी और हरदीप पुरी है।

विनोद तिवारी ने अपने संदेश में कहा है कि इस देश की नफरती ताकतों के खिलाफ वो लगातार लड़ते रहेंगे और उन्हें न्यायपालिका में संपूर्ण विश्वास और निष्ठा है अतः वे महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस  और सरदार पटेल के रास्ते पर चलते हुए न्याय के लिए लड़ते रहेंगे और अंततः विश्वास है कि सत्य की जीत होगी ।

Share This Article