राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज का हुआ स्वागत, रैली व सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
दुर्ग, राजीव भवन दुर्ग में प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज का आगमन हुआ, जिनका जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य रैली से हुई, जिसमें प्रदेश भर से श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के उपरांत एक सभा व सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों की समस्याओं, अधिकारों और संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, गिरीश देवांगन, सनी अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, अरुण वोरा और राम सूर्यवंशी (प्रदेश सचिव, असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस) की उपस्थिति रही।
इसके अलावा संगठन के प्रदेश सचिव राहुल वर्मा, प्रतिनिधि पिंटू प्रधान, अजय श्रीवास्तव और विनय यादव ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

सभा में वक्ताओं ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सरकार से उनके हक में ठोस नीतियाँ लागू करने की मांग की। डॉ. उदित राज ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र की आवाज को मजबूत करना संगठन की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए एकजुटता व संघर्ष आवश्यक है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व सहभागीजन का आभार व्यक्त किया गया।