अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भिलाई में भव्य कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर SEC रेलवे मजदूर कांग्रेस एवं रोटी क्लब सामाजिक संस्था, भिलाई द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा आंखों की निःशुल्क जांच का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर भिलाई के महापौर  निर्मल कोसरे, प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. फीबे, एडवोकेट अनामिका गुहा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. पुष्पा मैसी, रोटी क्लब की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिरीन रोजारियो सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन  गायत्री शर्मा एवं उनकी टीम के सहयोग से किया गया तथा यह आयोजन भिलाई-3 रेलवे ग्राउंड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा का सशक्त संदेश दिया गया।

Share This Article