भिलाई तीन में रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, 13 वर्षों से जारी परंपरा

Editor
By Editor 2 Min Read

हनुमान मंदिर से शुक्रवार, दोपहर 4 बजे होगी शुरुआत, धुमाल पार्टी,अखाड़ा,झांकियां और लोकनृत्य रहेंगे आकर्षण

भिलाई-3, छत्तीसगढ़ बजरंग दल के तत्वावधान में रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च 2026, शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विगत 13 वर्षों से लगातार श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

शोभा यात्रा का शुभारंभ दोपहर 4 बजे हनुमान मंदिर, न्यू पुलिस ग्राउंड, भिलाई-3 से होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।

इस वर्ष की शोभा यात्रा में श्रीराम कृपा धुमाल पार्टी (दुर्ग) अपनी प्रस्तुति देगी, वहीं बेरला का प्रसिद्ध अखाड़ा अपने करतबों से दर्शकों को आकर्षित करेगा। इसके साथ ही मनमोहक झांकियां, भव्य डी.जे., तथा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक सुवा और पंथी नृत्य की प्रस्तुतियां शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। गड़वा बाजा की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

आयोजकों ने सभी राम भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

विगत वर्ष 2025 की भव्य शोभा यात्रा: आस्था, उत्साह और एकता का अद्भुत संगम
Share This Article