महाशिवरात्रि पर भिलाई-3 में निकलेगी भव्य भोले बाबा की बारात

Editor
By Editor 2 Min Read

18 फरवरी को शीतला पारा से सुभाष चौक तक निकलेगी महाकाल भक्तों की विशाल शोभायात्रा

भिलाई, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री महाकाल भक्त परिवार भिलाई-3 के तत्वावधान मे 18 फरवरी को भव्य भोले बाबा की बारात निकाली जाएगी। यह धार्मिक शोभायात्रा शीतला पारा भिलाई-3 से प्रारंभ होकर सुभाष चौक में संपन्न होगी। आयोजन का शुभारंभ शाम 4 बजे से होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

श्री महाकाल भक्त परिवार, भिलाई–3 द्वारा आयोजित पावन आयोजन हेतु सर्वप्रथम प्रथम पूजनीय श्री गणेश को निमंत्रण अर्पित किया गया। तत्पश्चात शीतला माता मंदिर  एवं प्राचीन शिव मंदिर, देवबलोदा  में समिति द्वारा विधिवत निमंत्रण प्रदान किया गया।

बारात में भक्तों के आकर्षण का केंद्र विशेष प्रस्तुतियां रहेंगी  इसमें :-

# आनंद धुमाल ग्रुप (दुर्ग).                                             # डीजे आशीष (भिलाई),                                               # श्री सिद्धेश्वरी जस झांकी परिवार(अघोरी) ग्राम उतई, # भोले बाबा एवं माता पार्वती की भव्य मूर्ति (रायपुर)   # एमजे इवेंट (भिलाई)                                               द्वारा धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। संपूर्ण मार्ग को भक्तिमय वातावरण में सजाया जाएगा।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष कान्हा यादव, कार्यकारी अध्यक्ष सम्यक तिवारी, उपाध्यक्ष आकाश यादव, उपाध्यक्ष किशोर यादव, कोषाध्यक्ष नयन वर्मा, महासचिव अभय निर्मलकर, महासचिव अमन यादव एवं सचिव मोनू साहू शामिल हैं। समिति द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इस भव्य धार्मिक यात्रा में प्रमुख रूप से सांसद विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष भिलाई-3 वरुण यादव, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, तुलसी ध्रुव, नगर निगम भिलाई-चरोदा के समस्त पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल होंगे।

आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त शिव भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महाकाल की इस भव्य बारात को सफल बनाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।
हर-हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण भिलाई-3  क्षेत्र गूंजायमान होगा।

Share This Article