भिलाई, पदूम नगर वार्ड 19 में पार्षद मनीष वर्मा के अथक प्रयास से स्वीकृत हुआ 10 लाख रुपए का डोम शेड प्रस्ताव पारित किया गया है 22 फरवरी रविवार को पार्षद मनीष वर्मा एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा भूमि पूजन संपन्न किया गया, पिछले काफी दिनों से दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विशाल डोम शेड बनाये जाने की मांग हुई थी जिसे पार्षद मनीष वर्मा के अथक प्रयास से नगर निगम एवं राज्य शासन द्वारा 10 लख रुपए की राशि मंजूरी की गई है जिसका वर्क आर्डर प्रक्रिया होने के पश्चात विधिवत भूमि पूजन का कार्य संपन्न किया गया है जल्द ही इसका कार्य भी प्रारंभ होगा जिससे अब समिति वासी माता की बड़ी मूर्ति स्थापित कर पाएंगे, पिछले कई वर्षों से पदूम नगर दुर्गा पूजा को लेकर एक अलग ही भव्यता रहती है आसपास के क्षेत्र के लोग पदुम नगर में गरबा एवं दुर्गा पूजा में शामिल होने आते हैं एवं कई वर्षों से पदूम नगर गरबा व दुर्गा पूजा के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुका है ।
नए डोम शेड निर्माण होने से दुर्गा पूजा समिति एवं वार्ड क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है
युवा पार्षद मनीष वर्मा के द्वारा पूर्व में भी कई सारे अनगिनत विकास कार्य किए जा चुके हैं एवं लगातार वार्ड में विकास कार्य के लिए जाने जाते हैं


