भिलाई: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से जगदलपुर में चरोदा मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों ने मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर के नेतृत्व में मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस दाैरान गौरीशंकर से स्थानीय संगठन के संबंध में जानकारी ली। ए गौरीशंकर ने संगठन के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों के पालन, विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम वर्ग तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है।

भिलाई चरोदा नगर निगम के उप नेता चंद्रप्रकाश पांडेय से भी प्रदेशअध्यक्ष ने चर्चा करते हुए निकाय की स्थिति जानीं उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सनातन ठाकुर भी थे। जगदलपुर के महापौर संजय पांडे एवं जगदलपुर के पार्षदों से भी ए गौरी शंकर व उनकी टीम ने मुलाकात की।
