ध्वजारोहण से लेकर सेवा कार्यों तक, पूरे दिन चले विविध आयोजन
भिलाई, चरोदा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के आह्वान तथा भिलाई जिला के निर्देशानुसार 6 अप्रैल को चरोदा मंडल में भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साईं मंदिर परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का संकल्प दोहराया।
मिठाई वितरण व महान नेताओं को नमन
ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई एवं फलों का वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
रेलवे अस्पताल में सेवा कार्य, मरीजों व स्टाफ का सम्मान
कार्यक्रम के तहत रेलवे अस्पताल जोन-1 में मरीजों को फल वितरित किए गए, जिससे उन्हें राहत और अपनापन महसूस हुआ। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों, फार्मेसिस्ट एवं सफाई कर्मचारियों का शाल एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान सेवा भाव और मानवता का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।
विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी किट, शिक्षकों का सम्मान
इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 22 भाटापारा स्थित शारदा विद्यालय में स्कूली बच्चों को पेन, पेंसिल, रबर सहित स्टेशनरी किट का वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी शाल एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।
जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, खिलावन साहू, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, पूर्णिमा ठाकुर सहित भाजपा के पार्षदगण सत्य प्रकाश शर्मा, संजय यादव, कमल जांगड़े, डी. वेंकट, राजेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन तरुण परगनिया, सुजाता डोंगरे, हेमराज साहू, उषा चौहान एवं अभय चौबे ने किया।

इसके अलावा मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, एम. अरुणा, शिव पटनायक, प्रमिला टांडी, जी रामा रेड्डी, सुशील यादव, नारायण रेड्डी, वेद प्रकाश पांडे, धीरेंद्र प्रसाद, मले बनर्जी, विष्णु अग्रवाल, टी रमन्ना, दिलीप साहू, विवेक कुलश्रेष्ठ, नरेंद्र मखीजा, अश्वनी जोशी, के के शर्मा, मनोज चक्रधारी, लोहिदास, रोहित कुमार चौधरी, आशीष बोरकर, महिला मोर्चा अंकिता बनर्जी, कल्पना वाला, पूनम श्रीवास्तव, रेखा साहू, बलजीत कौर, पुष्प लता मंडपे, कुसुम साहू, शिखा चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली।
सेवा और संगठन की भावना का प्रतीक बना स्थापना दिवस
पूरे आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण और संगठन की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर स्थापना दिवस को एक सेवा पर्व के रूप में मनाया।


