युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य – चरोदा मंडल बैठक में बोले युवा मोर्चा अध्यक्ष
भिलाई, चरोदा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, भिलाई जिला की प्रथम बैठक आज चरोदा मंडल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन आनंद सागर होटल के सभागार में किया गया। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त भिलाई जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल का चरोदा मंडल के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने की। अपने उद्बोधन में सौरभ जायसवाल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के संगठन को मजबूत बनाने में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के बिना कोई भी क्रांति संभव नहीं है, क्योंकि युवा ही देश और पार्टी का भविष्य हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का उत्साहपूर्वक निर्वहन करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आह्वान किया।
स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अभय चौबे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रकाश सिंह, टी. रमन, मलाई बनर्जी, समीर अग्रवाल, परमजीत सिंह, दिलीप साहू, डी. राम रेड्डी, अश्वनी जोशी, पुष्पा गेंदेर, सुजाता डोंगरे, शिव पटनायक, महेश तिवारी, विवेक कुलश्रेष्ठ, राजेश यादव, रिंकू तिवारी, जयप्रकाश पांडे, गीता, गुड्डू भारती, अविनाश राव, वेंकट राव, सुनील कुमार घोष, ए. सत्यनारायण, आशीष बोरकर, रोहित चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई।


