भिलाई इस्पात विकास विद्यालय में भव्य आयोजन-प्रतिभावान बच्चों को अतिथियों ने किया सम्मानित

Editor
By Editor 2 Min Read

वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मेधावी विद्यार्थियों व पूर्व छात्र का सम्मान

भिलाई। सेक्टर-11 खुर्सीपार स्थित भिलाई इस्पात विकास विद्यालय (जीआइटीएफ–बीआइवीवी) में वार्षिक समारोह पर रगारंग आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसपी के सीजीएम मार्केटिंग पी सुब्बा राव एवं उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी रहीं। विशेष अतिथि बीएसपी की डीजीएम अपर्णा चंद्रा रहीं। अन्य विशिष्ट अतिथियों में वार्ड पार्षद वार्ड-43 शुभम झा, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक समन्वयक हरे कृष्णा मूवमेंट सेक्टर-6 वृंदा माता, अनुराग प्रभु समन्वयक, पद्मजा नंद कुमार प्रधानाचार्या भिलाई इस्पात विकास विद्यालय सेक्टर-6, पीटीए अध्यक्ष उमा मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष साधना डोंगरे शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पौध वितरण के साथ हुआ।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शिव तांडव, भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल पर आधारित नृत्य, छत्तीसगढ़ का राउत नाचा, गुजरात की लठमार होली से प्रेरित गरबा, भरतनाट्यम, तथा मीरा बाई की श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति को दर्शाता नृत्य शामिल रहा। श्रीकृष्ण भजन एवं शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत ने कार्यक्रम को भावपूर्ण समापन प्रदान किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा स्वयं लिखित एवं मंचित नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा नशे से दूर रहने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य वी. बाला सुब्रमण्यम ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा विद्यालय के पूर्व छात्र सुमित कुमार सिंह को नीट मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। तेमेश्वरी साहू ने आभार प्रदर्शन किया।

Share This Article