भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रा–मौर्या टॉकीज के पास शनिवार सुबह नाले में एक बोरे के अंदर अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
राहगीरों को सड़क किनारे पड़े बोरे से दुर्गंध आने पर संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है और शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव, क्राइम प्रभारी प्रमोद रुसिया एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।


