-प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित
-जयंती स्टेडियम के समीप मैदान में होगा आयोजन
भिलाई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम की दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन भिलाई में जयंती स्टेडियम के समीप मैदान में 25 से 29 दिसंबर तक होगा। भिलाई में बागेश्वर धाम की यह प्रथम आयोजन होगा इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है कार्यक्रम में लाखों लोगों के छूटने की संभावना है इसी के मध्य नजर आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है इस आशय की जानकारी आयोजन के संयोजक छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राकेश पांडेय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया।
राकेश पांडेय ने बताया कि देश में सनातन के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का इस्पात नगरी में प्रथम बार जयंती स्टेडियम के समीप में दिव्य श्री हनुमंत कथाओं की कथा का रसपान करवाएंगे कथा के लिए प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। पंडित शास्त्री जी 27 दिसंबर को विशेष दिव्य दरबार लगाएंगे। दरबार में वे श्रद्धालुओं की पर्ची निकलेंगे और उनकी समस्याओं समाधान का उपाय बताएंगे। सनातन के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मिलाई में कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति द्वारा जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउंड में श्रद्धालुओं के लिए बैठक के अलावा वाहन पार्किंग, निःशुल्क भोजन, पेयजल, शौचालय व अन्य व्यवस्थाओं की जोरदार तैयारी जारी है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने बताया कि हम सब का सौभाग्य है कि सनातन के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई के पावन धरती में पधार रहे हैं। वे अपनी अलौकिक कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं में श्रद्धा भक्ति का अलख जगाएंगे।
श्रद्धालुओं के बैठने के लिए भव्य डोमशेड निर्माण कराए जा रहे हैं। जिसमें करीब 50,000 से अधिक श्रद्धालु एक साथ बैठकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा वाहन पार्किंग, निःशुल्क भोजन, पेयजल, शौचालय के लिए सुव्यवस्थित व पर्याप्त व्यवस्था किए जा रहे हैं। कथा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष फोकस किए गए हैं। जिसके चलते कथा स्थल पर बेरीकेटिंग की विशेष व्यवस्था होगी। पांडेय ने बताया कि कथा उपरांत श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पद्मश्री उषा बारले, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, खिलावन साहू, दिनेश देवांगन, नटवर ताम्रकार, सत्येंद्र सिंह, मनोज मिश्रा, ईश्वर सिंह ठाकुर, संतोष सिंह, वीरेंद्र साहू, पूनम शुक्ला, मार्कंडेय तिवारी, समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी सहित अन्य थे।


