बीएसपी स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारियों की संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 की उपाध्यक्ष इंद्रजीत कौर की सेवानिवृत्ति पर उन्हें आत्मीय विदाई दी गई।

बीएसपी के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के अंतर्गत व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र में पदस्थ रहीं कौर का इस अवसर पर सोसाइटी परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने संचालक मंडल की बैठक में शॉल एवं श्रीफल भेंट कर कौर के स्वस्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की। कौर ने सम्मान के लिए आभार जताया। आयोजन में संचालक मंडल के सदस्य अमिताभ वर्मा, हरिराम यादव, जे के गहिने, कुलेश्वर चंद्राकर, विनोद कुमार वासनिक, नीरजा शर्मा और पवन कुमार साहू सहित संस्था के प्रबंधक एम. मुरलीधर भी उपस्थित थे।


