विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन के BLO के कार्य में बाधा होने ओर प्रशासन द्वारा तुरंत कार्यवाही

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई, रूपेश कुमार जोशी जो कि बूथ क्रमांक 117 विधानसभा भिलाई नगर के BLO के रूप में कार्य कर रहे थे। BLO द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के कार्य के दौरान जावेद हुसैन निवासी उड़िया मोहल्ला खुर्सीपार द्वारा वाद विवाद कर BLO रूपेश कुमार जोशी पर हमला कर दिया जिससे BLO के सर में चोट आई। BLO द्वारा प्रशासन को खबर देने पर SDM हितेश पिस्दा एवं थाना प्रभारी खुर्सीपार आनंद शुक्ला तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपी जावेद हुसैन को गिरफ्तार किया गया। एवं शासकीय कार्य में बाधा, जान लेवा हमला की धाराओं के तहत FIR की कार्यवाही की गई।।

BLO रूपेश कुमार जोशी को उक्त घटना के तुरंत बाद इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया अस्पताल में चोट वाली जगह का तुरंत CT scan किया गया डॉक्टरों द्वारा बताया गया CT scan की रिपोर्ट नॉर्मल है एवं कोई internal injury नहीं है, इलाज के दौरान श्री अभिजीत सिंह कलेक्टर दुर्ग BLO का हाल चाल जानने पहुंचे एवं BLO से बात की। cmho एवं सिविल सर्जन को बेहतर इलाज हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस प्रशासन को सभी क्षेत्रों खास कर खुर्सीपार क्षेत्र में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग हेतु निर्देशित किया गया।

आगे भी किसी के द्वारा भी BLO के निर्वाचन कार्य में बाधा डालने एवं वाद विवाद करने प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।।

Share This Article