कार्यक्रम में एडीआरएम बजरंग अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि
रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के कार्मिक विभाग दुवारा सांस्कृतिक एकल शास्त्रीय नृत्य एवम समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को खारुन रेल विहार रेलवे इंस्टिटियूट रायपुर में किया गया था। इस प्रतियोगिता मे रायपुर मंडल भिलाई क्षेत्र के केसरी बाग एवम समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नृत्य के दुवारा जय जवान, जय किसान एवम छत्तिसगढ़ धान का कटोरा का संदेश देते हुए कर्मा व ददरिया नृत्य, दर्शको का मन मोह लिया। इस समूह नृत्य मे केसरी बाग, भूपेंद्र कुमार, ईश्वर राव, चंद्र शेखर, विमल दास, नज़नींन बेगम, कुंती साहू, रखी कर्माकर, चंचल, नमिता नाग, अलका पोटाई, संतोष कुर्रे, विवेक वर्मा, अशोक राव, खोमेश्वर् कुमार, जनक प्रसाद, अरविंद कुमार उपस्थित रहे।
वही समूह नृत्य में दूसरा स्थान रायपुर मंडल के राजपूत ग्रूप संबलपुरी आदिवाशि नृत्य प्रस्तुत कर प्राप्त किया व तृतीय स्थान नागपुर मंडल का रहा।
एकल शास्त्रीय मे प्रथम मुख्यालय बिलासपुर की सुममी अजय ने , दूसरा स्थान नागपुर मंडल के तनुश्री व तीसरा स्थान बिलासपुर डिविजन के डी धअर्नि को प्राप्त हुआ।

निर्णायक के तौर पर दिपेश होस्खरे, आरती सिंग, पूनम साहू उपस्थित रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर डी पी ओ रायपुर राहुल गर्ग ने किया, वही कार्यक्रम का संचालन फरिदि निसार अहमद ने किया।