बिलासपुर रेल हादसा: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा

Editor
By Editor 2 Min Read

मुख्यमंत्री ने ली रेल दुर्घटना की जानकारी

रेलवे ने कहा- बिलासपुर हादसे में छह यात्रियों की मौत, पांच घायल

रायपुर, बिलासपुर रेल मंडल के गतौरा और लालखदान स्टेशन के बीच मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हुआ। GTW–BSP अप लाइन (किमी 714/11-13) पर खड़ी मालगाड़ी से कोरबा लोकल ट्रेन टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोकल ट्रेन के कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। अब तक रेलवे ने यात्रियों की मौतों को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परन्तु चर्चा में बात सामने आ रही है कि अाधा दर्जन से अधिक यात्रियों की मौत हुई है। किंतु अधिकारिक बयान नहीं आया है।

रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निकटतम अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

रेल मंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा की है। इसके तहत मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख, और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता और समन्वय का आश्वासन दिया है। घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर कराई जाएगी, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

बिलासपुर रेल हादसा : रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बिलासपुर: 7777857335, 7869953330

चांपा: 8085956528

रायगढ़: 9752485600

पेंड्रा रोड: 8294730162

कोरबा: 7869953330

Share This Article