भिलाई। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज की केंद्रीय समिति की बैठक प्रधान कार्यालय छत्तीसगढ़ भवन, रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में सभी राज्यों में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा द्वारा भिलाई निवासी ईश्वर चंद्र त्रिपाठी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
ईश्वर चंद्र त्रिपाठी की इस नियुक्ति पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडे, संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, संभागीय महासचिव दीपक मिश्रा, प्रदेश सचिव राकेश कुमार शुक्ला, दुर्ग शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी, भिलाई अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी, राकेश दुबे, जितेंद्र तिवारी, बृजमोहन तिवारी, नंदू शर्मा, अजय शर्मा, संजय शर्मा, संजय दुबे, अनिल शुक्ला, अविनाश तिवारी, किशोर तिवारी, अरुण पंडा, राकेश शर्मा, ऋषभ तिवारी, मुकेश तिवारी, नरेश चौरे, प्रिति अजय बेहरा, मंजरी दुबे, सुमन पांडे, शैल किरण शुक्ला, रत्ना नारमदेव, प्रीति दुबे, लीना दुबे, पिंकी झा, लता दुबे, मृदुला शुक्ला, ज्योति शर्मा, सरिता शर्मा और हनुमान शर्मा सहित अन्य समाजजन शामिल रहे।


