शराब घोटाला: चैतन्य बघेल 6 अक्टूबर तक रिमांड पर

Editor
By Editor 2 Min Read

चैतन्य बघेल को रिमांड में लेकर अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू ) द्वारा गहन पूछताछ की जाएगी

रायपुर। राज्य में बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी/ईओडब्ल्यू ने आरोपी चैतन्य बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में हुई सुनवाई के बाद अदालत ने चैतन्य बघेल को 06 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

चैतन्य बघेल को रिमांड में लेकर अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू ) द्वारा गहन पूछताछ की जाएगी। ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में रिमांड आवेदन प्रस्तुत करते हुए तर्क दिया कि मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, अन्य आरोपियों से संबंध, दस्तावेजों की पुष्टि और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए आरोपी से पूछताछ आवश्यक है।
सूत्रों के अनुसार, चैतन्य बघेल पर कथित तौर पर शराब व्यापार में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं, सरकारी राजस्व की हानि और घोटाले से जुड़े धन शोधन का आरोप हैं। इस मामले में पहले से ही कई अधिकारी और कारोबारी जेल में हैं या जांच के घेरे में हैं। संयुक्त जांच टीम अब रिमांड अवधि के दौरान चैतन्य बघेल से जुड़े दस्तावेज, बैंक खाते, लेन-देन और कथित साठगांठ से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल करेगी।

Share This Article