“उपभोक्ता का लाभ,व्यापारी का गर्व “अभियान में भिलाई चेम्बर सक्रिय

Editor
By Editor 3 Min Read

GST अधिकारीयो के साथ बैठक

भिलाई, चेम्बर ने मोदी के तोहफे को आम जनता तक पंहुचाने का जिम्मा उठाया है । उपभोक्ता का लाभ, व्यापारी का गर्व अभियान के तहत जी एस टी अधिकारीयो के साथ बैठक सी ए भवन सिविक सेंटर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में चेम्बर के पदाधिकारीयो ने अभियान का उद्देश्य बताया।
प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने अपने उदबोधन में कहा कि अभियान के तहत एक दुकान में जाकर व्यापारियों को जागरूक करेंगे व ग्राहकों को नए जी एस टी रेट्स पर माल खरीदने के लिए जागरूक करेंगे।

भसीन ने कहा कि भिलाई चेम्बर पूरी सजगता व सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है जी एस टी 2.O विकास शील से विकसित भारत के लिए भिलाई चेम्बर के इन प्रयासों से जी एस टी कर दाता बढ़ेंगे। ऑनलाइन, डिजिटल और आसान प्रकिया से व्यापारी जुड़ रहे है।ये व्यापारी भाइयों का योगदान है। व्यापारी देश के आर्थिक योगदान में रीढ़ की हड्डी साबित हो रहा है। हर दिशा में गजब का विस्तार चल रहा है ।

जी एस टी डिप्टी कमिश्नर राधे कृष्ण ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी को अधिकारी परेशान नही करेगा लेकिन बोगस और गलत तरीके से कर चोरी करने वालो को नही बख्शा जायेगा।
किसी भी व्यापारी को परेशान करने का उद्देश्य नही है। सेंट्रल जी एस टी के संयुक्त आयुक्त अमित चौधरी ने चेम्बर के कार्यो की सराहना की।
जी एस टी संयोजक संतोष गेहानी ने अधिकारियों से अपने सवालों में पूछा कि कंपोजिशन वाले व्यापारी जो माल पहले खरीद चुके है ,जिनके सेस जमा हो जाएंगे उनकी वापसी का निराकरण कैसे होगा।

जी एस टी सह संयोजक दिलीप केशरवानी ने अधिकारीयो को बताया कि सीमेंट कंपनियों ने अभी से अपने बाजार मूल्यों में वृद्धि कर दी है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संशोधन की तारीख से वे पुराने मूल्य पर आ जाएंगे इस पर आप अधिकारी नजर रखे।
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने अधिकारियों को बताया कि चेम्बर बोगस व्यापारियों के साथ नही खड़ा होगा लेकिन जो व्यापारी किसी गलती की वजह से गलत पाया गया तो ऐसे व्यापारि को दंडित न करे और मध्यस्ता के लिए चेम्बर को साथ मे आवश्य रखे।

चैयरमैन दिनकर बासोतिया ने कहा व्यापारियों को अपडेट करने में हमारी मदद करे ताकि आने वाले समय मे एक एक व्यापारी गर्व से जी एस टी प्रदाता बन सके।

Share This Article