दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी में आंशिक परिवर्तन
रायपुर। दुर्गा पूजा के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 08865/08866 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–शालीमार दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन पांच फेरों के लिए किया जा रहा है। यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा हेतु 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2025 तक रवाना होगी, जबकि गाड़ी संख्या 08866 शालीमार से 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की जानकारी हेतु यह भी सूचित किया है कि गाड़ी संख्या 08865 की समय-सारणी में दुर्ग, रायपुर, भाटापारा एवं बिलासपुर स्टेशनों पर आंशिक परिवर्तन किया गया है। संशोधित समयानुसार, ट्रेन अब:
दुर्ग स्टेशन में रात 21:40 बजे पहुंचेगी और 21:50 बजे रवाना होगी,
रायपुर स्टेशन में 22:30 बजे पहुंचेगी और 22:40 बजे रवाना होगी,
भाटापारा स्टेशन में 23:30 बजे पहुंचेगी और 23:32 बजे रवाना होगी,
बिलासपुर स्टेशन में यह ट्रेन 00:35 बजे पहुंचेगी और 00:45 बजे आगे रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व संशोधित समय-सारणी की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
08865 इतवारी से शालीमार: 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2025 तक
08866 शालीमार से इतवारी: 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक
समय में बदलाव: दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर
यह स्पेशल ट्रेन विशेषकर दुर्गा पूजा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही है, जिससे पूर्व भारत और छत्तीसगढ़ के बीच आवाजाही सुगम हो सके।