भिलाई-तीन में रजत जयंती वर्ष पर मेगा स्वास्थ्य शिविर संपन्न
भिलाई। स्वास्थ्य विभाग ओर महिला बाल विकास विभाग परियोजना भिलाई 3 के संयुक्त तत्वावधान में राज्य गठन की रजत जयंती वर्ष पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अस्पताल वार्ड की पार्षद प्रेमलता चंद्राकार थी।
शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया, परियोजना अधिकारी नीलम राय चौधरी व बीईईटीओ सैय्यद असलम की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। शिविर में 145 महिलाओं ओर किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 4 महिलाओं का 7 से 9 ग्राम हिमोग्लोबिन मिला उन्हें उपचार कर दवा दी गई है। 42 बालिकाओ को स्वच्छता संबंधित जानकारी माहवारी हेतु सैनेटरी पैड वितरण किया गया। ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 30 से अधिक है, में उच्च रक्तचाप की शिकायत वाली 17 का चिन्हांकन कर उपचार किया गया है। बी ई ईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश है रंजत जयंती वर्ष पर राज्य की कल्याणकारी योजनाएं के संबंध में सभी विभाग जनता को उन योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उसका लाभ जनता तक सीधे पहुंचे। शिविर व महिला जागृति शिविर में महिलाओं का स्तन कैंसर स्क्रीनिंग करके कैंसर रोग के प्रति जागरूक किया गया। वहीं रक्त अल्पता ख़ून की कमी वाले हिमोग्लोबिन कम वाली महिलाओ को आयरन व फोलिक एसिड व कैल्शियम टेबलेट दी गई। किशोरी बालिकाओं को सैनेटरी नैपकिन देकर माहवारी शुरू होने के समय स्वच्छता, पैड का उपयोग व निष्पादन ओर सिकल सेल की जांच कर विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की आरएमए प्रज्ञा कुशवाहा, एलएचव्ही आर विश्वास, महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षिका आभा साहू, इंदु कौसले, उषा मिश्रा, जे कौर विरदी, राज विजय लक्ष्मी, देविला चंद्राकर, संध्या वर्मा, पी स्वामी, वर्षा पांडेय, शांता पाटिल, यशवंत साहू, वेगु गवेल, जितेन्द्र पटेल, नीना चक्रवती, निवेश प्रधान और कुमेश साहू सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थे।


